
सरायकेला: वैश्विक महामारी के दौर के बीच इस साल गणतंत्र दिवस समारोह बेहद ही सावधानीपूर्वक मनाया जाएगा. सरायकेला- खरसावां जिला के भगवान बिरसा मुंडा स्टेडियम में रविवार को फुल ड्रेस परेड का रिहर्सल किया गया. जिसमें जिले के उपायुक्त एवं एसपी ने शिरकत की. इस दौरान परेड में हिस्सा लेने वाले एनसीसी, स्कॉउट एंड गाइड और जिला बल के जवानों को कई दिशा- निर्देश दिए गए. साथ ही कोविड-19 के नियमों का सख्ती से पालन हो इसकी विशेष नसीहत दी गई. फुल ड्रेस रिहर्सल में जिले के तमाम आला अधिकारी एवं पुलिस पदाधिकारी मौजूद रहे.
[metaslider id=15963 cssclass=””]



