
जमशेदपुर: जमशेदपुर के कदमा थाना अंतर्गत उली यान में 85 कट्टा जमीन के लिए भाईयों के बीच विवाद हो गया. विवाद इतना बढ़ गया कि एक पक्ष के लोगों ने पथराव भी कर दिया. पथराव के बाद टांगी से भी हमला किया गया जिसमे महिला समेत एक व्यक्ति को चोट आईं है. घटना के बाद घायल पहले थाना पहुंचे जहां से सभी को इलाज के लिए एमजीएम अस्पताल भेजा गया है. घायल पद्मिनी सरदार ने बताया कि कदमा में उनके पुरखो की जमीन है जिसमे उसके भाई मंगल सरदार ने कब्जा कर लिया है. वे लोग पांच बहनें है. इसकी शिकायत उन्होंने एसएसपी से भी की है.
रविवार को वो अपने भाई मंगल सरदार से बात करने गई थी इसी बीच मंगल सरदार ने उन पर 20- 25 लोगों के साथ मिलकर वार कर दिया जिसमे उनके अलावा पूर्णिमा सरदार, लक्ष्मी सरदार, राजेंद्र सरदार, रीता सरदार, नेहा सरदार, राहुल सरदार और सरिता सरदार को चोट आईं है. इसके अलावा उन्होंने राजेंद्र सरदार पर टांगी से वार कर दिया जिससे राजेंद्र के सिर पर गंभीर चोट आईं है, फिलहाल सभी को इलाज में लिए एमजीएम अस्पताल में भर्ती कराया गया है.



