
जमशेदपुर: टाटा स्टील के खिलाफ झारखंड मजदूर यूनियन चरणबद्ध आंदोलन चला रहा है. 26 जनवरी को यूनियन ने भुईयाडीह स्थित दुर्गा पूजा मैदान में झंडोत्तोलन के बाद एक दिवसीय अनशन कार्यक्रम का ऐलान किया है. जानकारी देते हुए यूनियन के केंद्रीय अध्यक्ष सह पूर्व मंत्री दुलाल भुइयां ने बताया, कि टाटा स्टील सुनियोजित तरीके से यहां के आदिवासियों और मूल वासियों को नौकरी से बेदखल कर रही है. इसके खिलाफ झारखंड मजदूर यूनियन चरणबद्ध तरीके से आंदोलन चला रही है. इसी कड़ी में गणतंत्र दिवस के मौके पर यूनियन ने यह फैसला लिया है, कि झंडोत्तोलन के बाद यूनियन के बैनर तले सैकड़ों की संख्या में हरिजन, दलित, आदिवासी – मूलवासी टाटा-स्टील प्रबंधन के खिलाफ एक दिवसीय अनशन पर बैठेंगे. उन्होंने आम मजदूरों से इस आंदोलन को सफल बनाने की अपील की है.



