
जमशेदपुर : जमशेदपुर के टेल्को को-ऑपरेटिव सोसाइटी की ओर से कंपनी कर्मचारियों द्वारा लिए जाने वाले लोन की लिमिट को बढ़ा दिया गया है. यह निर्णय मंगलवार को सोसाइटी द्वारा लिए गए एक बैठत में लिया गया. पहले कर्मचारियों के लिए 2.80 लाख रुपये का लोन ही पास किया जाता था जिसे बढ़ाकर तीन लाख रुपये कर दिया गया है. इससे कर्मचारियों में खुशी की लहर है. हालांकि यह नया नियम 15 फरवरी से लागू किया जाएगा.













