जमशेदपुर : यूपी-बिहार के महा पर्व छठ पर्व का इंतजार रहता है. इस खुशी में चार चांद लगाने के लिए इस बार तीखा म्यूजिक जेएसआर यूट्यूब चैनल ने छठी मईया के दो गीत को लॉन्च किया है. यह गीत लॉन्च होते ही घर-घर गूंजने लगी है. पहली गीत ‘छठी घाटे चलस’ और दूसरी ‘गेहूंआ धोवाए लागल’ है. ‘छठी घाटे चलस’ गीत को आदित्य नारायण ने गाया है, जबकि गीत छोटन छाया ने लिखा है. ‘गेहूंआ धोवाए लागल’ को सीमा गुप्ता ने गायी है, जबकि गीत को बिजेंद्र कुमार ने लिखा है. जिसका म्यूजिक श्रवण गुप्ता एवं बच्चू बिहारी ने दिया है. (नीचे भी पढ़ें)

इसके कलाकारों में अंकिता सिंह, सपना सिंह, रिया वर्मा, सुप्रिया प्रधान, बिजेंद्र कुमार, योगेंद्र कुमार, रोशन वर्मा, राजेश तिवारी, राहुल राय राजीव शर्मा, कैमरा मैन नीरज कुमार है. इसकी शूटिंग जमशेदपुर में की गई है. दोनों को तीखा म्यूजिक जेएसआर यूट्यूब पर जारी किया गया है, जिसको लोगों ने इस छठ गीत को खूब सराहना कर रहे है.












