
जमशेदपुर : जमशेदपुर के मानगो चेपापुल स्थित इकरा कॉलोनी के पास ब्राउन शुगर के साथ पकड़ाए आजादनगर ग्रीन वैली निवासी सैफ खान और मो अकरम अंसारी को पुलिस ने शनिवार को जेल भेज दिया. दोनों के पास से पुलिस ने लगभग 2.80 ग्राम ब्राउन शुगर बरामद किया था. पुलिस ने उनके पास से दो मोबाइल और एक स्कूटी भी जब्त की है. बता दें कि पिछले शुक्रवार की शाम पुलिस ने दोनों को इकरा कॉलोनी में संदिग्ध अवस्था में पकड़ा था. दोनों की जांच करने पर पुलिस ने दोनों के पास से ब्राउन शुगर बरामद किया था.
[metaslider id=15963 cssclass=””]





