
जमशेदपुर : झारखंड में नए डीजीपी नीरज सिन्हा के पदभार ग्रहण करते ही पूर्वी सिंहभूम जिले में अपराध नियंत्रण को लेकर शनिवार को एसएसपी डॉ एम तमिल वाणन ने एक बैठक की. बिष्टुपुर थाना परिसर स्थित मल्टीपरपस हॉल में आयोजित. बैठक में जिले के सभी थानेदार, डीएसपी, सिटी एसपी के अलावा अन्य पुलिसकर्मी मौजूद थे. बैठक का मुख्य उद्देश्य शहर में बढ़ रहे चोरी, छिनतई, डकैती, लूट और हत्या जैसे मामलों पर नियंत्रण था. एसएसपी डॉ एम तमिल वाणन ने थानेदारों को अपने थाना क्षेत्रों में गश्ती को बेहतर करने, किसी भी कांड को सही तरिके से अनुसंधान कर अपराधियों की जल्द से जल्द गिरफ्तारी पर जोर दिया. उन्होंने सभी को टिप्स भी दिए. ज्ञात हो कि बीते दिनों ही झारखंड के पूर्व डीजीपी एमवी राव ने जिले के पुलिस पदाधिकारियों के साथ बैठक की थी.






