
जमशेदपुर : जमशेदपुर के कदमा थाना अंतर्गत घोड़ा चौक के पास 19 जनवरी की रात को दोस्तों के बीच छीना झपटी में पिस्टल से चली गोली से घायल कानू सवाई के ठीक होते ही पुलिस ने शनिवार को पुलिस ने उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया. पुलिस ने इस मामले में कानू के साथी गिरि राव और पुरुषोत्तम को पहले ही जेल भेज दिया है. घटना के बाद से कानू का इलाज एमजीएम अस्पताल में चल रहा था. उसे जांघ में गोली लगी थी. बता दे की 19 जनवरी की रात को घोड़ा चौक के पास गिरि राव, पुरुषोत्तम और कानू सवाई बैठ कर शराब पी रहे थे. इसी दौरान गिरि राव ने अपने पास रखा पिस्टल निकाला. इसी बीच कानू ने पिस्टल देखने की जिद की. दोनों के बीच छीना झपटी में पिस्टल का ट्रीगर दब गया जिससे चली गोली कानू के जांघ में जा लगी.






