
जमशेदपुर : जमशेदपुर से सटे गालूडीह थाना अंतर्गत महुलिया निवासी प्रमोद चौधरी का 16 वर्षीय पुत्र गणेश चौधरी लापता हो गया है. इस संबंध में प्रमोद ने गालुडीह थाना में मामला दर्ज करवाया है. प्रमोद ने पुलिस को बताया कि उसका बेटा गणेश हर शाम को खेलने के लिए घर से निकला करता था. 10 फरवरी की शाम चार बजे वह घर से खेलने निकला था. काफी देर तक जब गणेश वापस नहीं लौटा तो वे उसे खोजने निकले पर गणेश का कहीं भी पता नहीं चला. दोस्तों ने बताया कि गणेश खेलने ही नहीं आया. इसके बाद उन्होंने अपने रिश्तेदारों से संपर्क कर गणेश के बारे में जानने की कोशिश की पर वह नहीं मिला. शिकायत दर्ज होने के बाद पुलिस उसकी तलाश में जुट गई है.





