• Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy
Thursday, October 15, 2026
31 °c
Jamshedpur
Sharp Bharat News
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
Sharp Bharat News
No Result
View All Result
Home खबर

Jamshedpur-Bermamines-long-tom-‍Basti-case : भाजमो-भाजपा के बीच आरोप-प्रत्यारोप, BJM : भाजमो ने कहा-रामबाबू तिवारी ने रुइया पहाड़ की जमीन बेच कर आलीशान इमारत खड़ी की, BJP : रामबाबू तिवारी ने लगाया विधायक सरयू राय पर भू-माफियाओं को संरक्षण देने का आरोप, किसने और क्या कहा-पढ़ें

Share On FacebookShare on WhatsAppShare on TelegramShare on X

जमशेदपुर : पिछले दिनों बर्मामाइंस के लांग टॉम बस्ती में सरयू राय के नाम का शिलापट्ट तोड़े जाने के बाद उपजे विवाद के बाद भाजमो व भाजपा के बीच आरोप प्रत्यारोप का दौर शुरू हो गया है. दोनों ही दलों के नेता अब भूमि माफियाओं को संरक्षण देने का आरोप लगा रहे हैं. दोनों दलों की ओर से शनिवार की शाम अपने-अपने कार्यालय में प्रेस वार्ता की गयी, जिसमें भाजमो जिलाध्यक्ष सुबोध श्रीवास्तव ने भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष रामबाबू तिवारी व पप्पू पर रुइया पहाड़ की जमीन बेच कर आलीशान मकान बनाने का आरोप लगाया. वहीं रामबाबू तिवारी ने विधायक सरयू राय पर हमला बोलते हुए उन पर भूमि माफियाओं को संरक्षण देने का आरोप लगाया. साथ ही कहा कि क्षेत्र में तत्कालीन मुख्यमंत्री रघुवर दास के नाम वाले कई शिलापट्ट तोड़े गये, लेकिन शिकायत के बाद भी पुलिस मामले में कार्रवाई नहीं कर रही है. (नीचे भी पढ़ें)

भारतीय जनता मोर्चा के जिला अध्यक्ष सुबोध श्रीवास्तव ने जिला प्रशासन से बर्मामाइंस लांग टॉम बस्ती में शिलापट्‌ट गायब करने एवं पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि के दौरान महिलाओं से अभद्रता एवं मारपीट करने वाले चिन्हित नामजद लोगों को अविलंब गिरफ्तार करने की मांग की है. ताकि क्षेत्र में शांति कायम रह सके. उन्होंने कहा कि सुप्रीम कोर्ट के आदेशानुसार लांग टॉम बस्ती के लोगों को रुइया पहाड़ पर बसाया गया. यहां पर करीब 250 लोगों ने अपना अशियाना बनाया. यहां पर घर बनाने वालों की सूची में रामबाबू तिवारी व पप्पू सिंह का नाम नहीं था. यहां पर फिलहाल 500 लोगों के मकान हैं. यहां पर रामबाबू व पप्पू द्वारा जमीन को बेचा गया. इससे अर्जित रुपए से आलीशान इमारत खड़ी की है. उन्होने जिला प्रशासन से करोड़ों रुपए अर्जित करने की जानकारी मांगी है. बस्ती में इनके खिलाफ बोलने से लोग डरते है. इस बस्ती का नाम अचानक लांग टॉम से रघुवर नगर कर दिया गया. विधायक सरयू राय का एक शिलापट्‌ट लगाया गया. जिसका स्थानीय लोगो ने विरोध किया था. इसके बाद में शिलापट्‌ट को गायब कर दिया गया. पंडित दीनदयाल की पुण्यतिथि पर लोगों ने इस बस्ती का नाम दीनदयाल रख दिया. इसके बाद मामला और बढ़ गया. इस दौरान महिलाओं के साथ मारपीट व अभद्रता की गयी. इसी क्रम में भाजमो की कार्यकर्ता लक्खी मुंडा घायल हो गयी थी. ये मामला बर्मामाइंस थानेदार व तैनात मजिस्ट्रेट के सामने हुई. बाद में झूठा मजमा बनाकर फर्जी एवं झूठा एफआईआऱ् भाजमो कार्यकर्ताओं पर दर्ज किया गया. (नीचे भी पढ़ें)

दूसरी ओर जमशेदपुर पूर्वी विधानसभा अंतर्गत बर्मामाइंस के रघुवर नगर में शिलापट्ट तोड़े जाने, बोर्ड पर कालिख पोते जाने समेत पत्थरबाजी के मामले में भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष रामबाबू तिवारी ने शनिवार को प्रेस को सम्बोधित किया. भाजपा जिला कार्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता को में रामबाबू तिवारी ने कहा कि पिछले कई महीनों से बर्मामाइंस एवं पूर्वी विधानसभा क्षेत्र में इनके लोगों द्वारा पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास के विकास कार्यों के विभिन्न स्थानों पर लगे-जैसे- कंचननगर, लक्ष्मीनगर मैदान, जेम्को, डनलप मैदान के पास, बीपीएम स्कूल मैदान में लगे शिलापट्ट को तोड़ा गया. इसकी जानकारी प्रशासन को लिखित तौर पर दी गयी है, परंतु जब प्रशासन द्वारा कोई कार्रवाई नहीं करने के कारण भारतीय जनता मोर्चा के संरक्षण में असमाजिक तत्वों का मनोबल बढ़ता गया, जिसका परिणाम है कि प्रशासन को नजरअंदाज करते हुए रघुवर नगर में लगे सरकारी शिलापट्ट पर खुलेआम वीडियो वायरल कर कालिख पोतने एवं तोडने का का काम किया गया. (नीचे भी पढ़ें)

रामबाबू तिवारी ने कहा कि जमशेदपुर पूर्वी की जनता महज चंद महीनों में विधायक सरयू राय के छल-प्रपंच की राजनीति से ऊब गयी है. विधायक श्री राय को यह बात समझ में आ गयी है कि उनकी चाल, चरित्र एवं चेहरे को क्षेत्र की जनता अब भली-भांति पहचान चुकी है. इसी बौखलाहट का परिणाम है कि उनके चहेते समर्थक एवं असामाजिक तत्व आतंक का नंगा नाच कर रहे हैं. जगह-जगह उन शिलापट्ट को क्षतिग्रस्त कर रहे हैं, जमशेदपुर पश्चिमी का विधायक रहने के दौरान उन्होंने वहां भूमि माफियाओं को संरक्षण दिया था. इसी कहानी को जमशेदपुर पूर्वी में भी उन्होंने दोहराने की कोशिश की. यह बात सबसे पहले बिरसानगर में तब उजागर हुई. यहां के भाजपा कार्यकर्ता एवं अधिवक्ता प्रकाश यादव की हत्या इनके चहेते मंडल अध्यक्ष एवं भूमि माफिया अमूल्यो कर्मकार के संरक्षण में हुई थी. प्रकाश यादव की हत्या अमूल्यो द्वारा भूमि का कारोबार में व्यवधान पैदा करने के कारण की गयी थी, इस मामले में अमूल्यो आज भी जेल में है. उन्होंने कहा कि इसके पहले भी जमशेदपुर पश्चिम के मानगो के भूमि माफिया गणेश सिंह इसी तरह मंगल कॉलोनी एवं दाईगुटू में कई जगह जमीन को घेर कर रखा है. उन्होंने कहा कि पुंज आयरन कंपनी, जिसे टाटा स्टील द्वारा लीज पर दिया गया था, वर्षों बंद रहने के उपरांत आज अतिक्रमण कर काला खेल खेला जा रहा है. विधायक सरयू राय के भतीजे एवं युगांतर भारती के कोषाध्यक्ष के भाई एवं शहर के उद्योगपति ने उस जमीन के भूखंड को कैसे खरीद लिया एवं उस पर बाउंड्री का निर्माण कर लिया. प्रेस-वार्ता के दौरान भाजपा जिला महामंत्री राकेश सिंह, मीडिया प्रभारी प्रेम झा, बर्मामाइंस मंडल अध्यक्ष दीपक झा उपस्थित थे.

[metaslider id=15963 cssclass=””]
Developer

Developer

Related Posts

Jamshedpur accident – सुंदरनगर में अनियंत्रित होकर दीवार से टकराई बाइक, युवक की मौत
खबर

Jamshedpur accident – सुंदरनगर में अनियंत्रित होकर दीवार से टकराई बाइक, युवक की मौत

October 15, 2026
Jamshedpur police action – हरहरगुटु में एटीएम तोड़ते लोहे की रॉड के साथ संदिग्ध गिरफ्तार
खबर

Jamshedpur police action – हरहरगुटु में एटीएम तोड़ते लोहे की रॉड के साथ संदिग्ध गिरफ्तार

October 15, 2026
Jamshedpur durga puja : बागबेड़ा दुर्गा पूजा पंडाल बनकर तैयार, प्रकृति की रक्षा, आंतरिक शक्ति की खोज और शिव शक्ति के अटूट संबंध का जीवंत संदेश
खबर

Jamshedpur durga puja : बागबेड़ा दुर्गा पूजा पंडाल बनकर तैयार, प्रकृति की रक्षा, आंतरिक शक्ति की खोज और शिव शक्ति के अटूट संबंध का जीवंत संदेश

October 14, 2026
Next Post

Jamshedpur : स्व भगीरथ प्रसाद की स्मृति में रक्तदान शिविर आयोजित, 196 यूनिट रक्त संग्रह

Jamshedpur- : मानगो में व्यक्ति ने खाया जहर, अस्पताल में इलाज के दौरान मौत

Jamshedpur- : मानगो में व्यक्ति ने खाया जहर, अस्पताल में इलाज के दौरान मौत

Adityapur : उद्यमी केएन सिंह बने एमएसएमई बोर्ड में सदस्य, उद्यमियों ने कहा अब यहां की समस्याओं को मिलेगी प्रमुखता

Adityapur : उद्यमी केएन सिंह बने एमएसएमई बोर्ड में सदस्य, उद्यमियों ने कहा अब यहां की समस्याओं को मिलेगी प्रमुखता

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Popular News

  • Tata steel agm announced : टाटा स्टील की आमसभा 2 जुलाई को होगी, डिविडेंड की होगी घोषणा, tinplate – टिनप्लेट और मेटालिक्स के शेयरधारक सितंबर तक दे सकते हैं राशि निकासी के आवेदन

    Tata steel agm announced : टाटा स्टील की आमसभा 2 जुलाई को होगी, डिविडेंड की होगी घोषणा, tinplate – टिनप्लेट और मेटालिक्स के शेयरधारक सितंबर तक दे सकते हैं राशि निकासी के आवेदन

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Tata motors week off change : टाटा मोटर्स की छुट्‌टी में बदलाव, 1 अक्टूबर को अवकाश, रविवार को कर्मचारी करेंगे ड्यूटी

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • tata steel gail agreement : टाटा स्टील के 17 प्रतिष्ठानों में होगी पीएनजी की आपूर्ति, गेल और टाटा स्टील के बीच समझौता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Tata steel wage revision : टाटा स्टील में वेज रिवीजन समझौता अंतिम चरण में, इन मुद्दों पर बनी सहमति, अब कलिंगानगर का भी वेज रिवीजन समझौता का वार्ता तेज, जून होगा फैसला का माह

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Jamshedpur BIG accident: सोनारी मरीन ड्राइव में भीषण सड़क हादसा, मंत्री दीपिका पांडे सिंह की बेटी समेत 4 की मौत

    0 shares
    Share 0 Tweet 0

Recommended

Horoscope Know Your Day Thursday 15th October 2026-राशिफल, जानें कैसा होगा आपका दिन-गुरुवार 15 अक्टूबर 2026

Jamshedpur durga puja : बागबेड़ा दुर्गा पूजा पंडाल बनकर तैयार, प्रकृति की रक्षा, आंतरिक शक्ति की खोज और शिव शक्ति के अटूट संबंध का जीवंत संदेश

Jamshedpur new ds flat durgapuja : न्यू डी एस फ्लैट दुर्गा एवं काली पूजा कमिटी के पंडाल का हुआ उद्घाटन, विधायक पूर्णिमा साहू एवं भाजपा जिला प्रभारी दिनेश कुमार हुए शामिल

Jamshedpur dmr fee delay welcomed : यूपीआइ भुगतान पर डीएमआर शुल्क स्थगित करने के निर्णय का स्वागत, व्यापारियों को मिलेगी राहत – अनिल मोदी

jamshedpur bjp leader kale : भाजपा नेता अमरप्रीत सिंह काले ने विभिन्न दुर्गा पूजा पंडालों में पहुँचकर मां दुर्गा का लिया आशीर्वाद, काले ने कहा – मां जगदंबा की आराधना से समाज में सुख, शांति और सद्भाव का संचार हो

झारखंड का विश्वसनीय न्यूज़ डिजिटल प्लेटफॉर्म। राजनीति से लेकर ज़मीनी मुद्दों तक, हर अपडेट सबसे तेज़ सिर्फ शार्प भारत पर।

Recent Posts

Jamshedpur durga puja : बागबेड़ा दुर्गा पूजा पंडाल बनकर तैयार, प्रकृति की रक्षा, आंतरिक शक्ति की खोज और शिव शक्ति के अटूट संबंध का जीवंत संदेश

Jamshedpur new ds flat durgapuja : न्यू डी एस फ्लैट दुर्गा एवं काली पूजा कमिटी के पंडाल का हुआ उद्घाटन, विधायक पूर्णिमा साहू एवं भाजपा जिला प्रभारी दिनेश कुमार हुए शामिल

Jamshedpur dmr fee delay welcomed : यूपीआइ भुगतान पर डीएमआर शुल्क स्थगित करने के निर्णय का स्वागत, व्यापारियों को मिलेगी राहत – अनिल मोदी

jamshedpur bjp leader kale : भाजपा नेता अमरप्रीत सिंह काले ने विभिन्न दुर्गा पूजा पंडालों में पहुँचकर मां दुर्गा का लिया आशीर्वाद, काले ने कहा – मां जगदंबा की आराधना से समाज में सुख, शांति और सद्भाव का संचार हो

jamshedpur durga puja : कदमा रानीकुदर हिंद क्लब के पंडाल के पट खुले, हैरी पॉटर थीम पर बना है दुर्गा पूजा पंडाल

tata steel initiative : टाटा स्टील ने ठेका कर्मचारियों के लिए लांच किया ऐप श्रम लाभ, डिजिटल सुविधा से ठेका कर्मचारियों को सशक्त बनाने की पहल

Whatsapp
Follow our WhatsApp Channel for Live Updates!
  • Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy

Copyright© 2026 Sharp Bharat News

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल

© 2026 Sharp Bharat News