
Jamshedpur : रविवार को शहर के बाराद्वारी में स्थित आशीर्वाद भवन वृद्धाश्रम में बुजुर्गों के साथ वीमेंस कॉलेज की छात्राओं ने वैलेंटाइन दिवस को नये अंदाज में मनाया। केयू की पूर्व कुलपति सह वीमेंस कॉलेज की प्राचार्या प्रोफेसर शुक्ला महांती के नेतृत्व में एमबीए विभाग की छात्राओं व शिक्षिकाओं का दल सुबह 11 बजे आशीर्वाद भवन पहुँचा। वहाँ मौजूद बुजुर्गों ने सम्मिलित रूप से केक काट कर उत्सव मनाया। प्राचार्या ने बताया कि कल हमारे काॅलेज के एमबीए विभाग की शिक्षिकाओं व छात्राओं ने आप सभी के लिए यह भेंट इकठ्ठा की है। आपके आशीर्वाद और दुलार से हमारी बच्चियों का भविष्य सुंदर होगा। बुजुर्गों ने भी प्राचार्या, छात्राओं और शिक्षक-शिक्षिकाओं को आशीर्वाद दिया। मौके पर सबकी आंखें खुशी ने नम हो उठीं। प्राचार्या ने कहा कि हम सभी को यह दिन हमेशा याद रहेगा। एमबीए विभाग की शिक्षिका डाॅ. श्वेता प्रसाद, डाॅ. केया बनर्जी, डाॅ. सुमन कुमार तिवारी व डाॅ. छगनलाल अग्रवाल ने कार्यक्रम के सफल संयोजन में योगदान दिया।



