
जमशेदपुर : विश्व हिन्दू परिषद के दिल्ली इकाई के कार्यकर्ता रिंकू शर्मा के हत्या का विरोध और दोषियों पर कड़ी करवाई की मांग जमशेदपुर से भी उठने लगी है. विहिप जमशेदपुर के द्वारा इसको लेकर जिला मुख्यालय के समक्ष प्रदर्शन किया गया साथ ही राष्ट्रपति के नाम एक मांग पत्र सौंपा गया. गौरतलब है कि विहिप के द्वारा देश भर में अयोध्या राम मंदिर निर्माण को लेकर धन संग्रह का अभियान देश भर में चलाया जा रहा है. (नीचे भी पढ़ें)
दिग्वांत रिंकू शर्मा भी दिल्ली में जोर शोर से इस अभियान को चला रहे थे और विगत 10 फरवरी को उनकी हत्या हुई. विहिप के अनुसार इसके पीछे जिहादियों का हाथ है और धन संग्रह न करने के लिए उन्हें बार बार धमकाया जा रहा था लेकिन रिंकू शर्मा पीछे नही हटे और उनकी हत्या कर दी गयी. विहिप ने इस मामले की सम्पूर्ण जांच और दोषियों पर कड़ी करवाई की मांग उठाई है.




