
जमशेदपुर : जमशेदपुर के साकची स्थित जेल चौक के पास एक निमार्णाधीन भवन को जेएनएसी की ओर से सील कर दिया गया है. यह कार्रवाई जेएनएसी की सिटी मैनेजर रवि भारती की ओर से की गई है. रवि भारती द्वारा बताया गया कि मालिक द्वारा नक्शा का विचलन कर भवन का निमार्ण करवाया जा रहा था. इसके लिए कई बार नोटिस भी दिया गया था पर नोटिस का जवाब नहीं दिया जा रहा था. इसी को लेकर भवन को विधि पूवर्क सील कर दिया गया है (नीचे भी पढ़ें)

अब भवन में किसी तरह का निमार्ण कार्य नहीं किया जाएगा. अगर किसी काम को करवाना होगा तो इसके लिए जेएनएसी के कार्यालय से आदेश लेना अनिवार्य होगा. उनके द्वारा बताया गया कि भवन का ऊपरी तल्ले को गैर कानूनी तरीके से बनावाया जा रहा था.






