
चाकुलिया : जमशेदपुर के एक्टिव साइकिलिंग राइडर्स से जुड़े 15 सदस्य रविवार को जमशेदपुर से साइकिलिंग करते हुए चाकुलिया गौशाला पहुंचे. चाकुलिया गौशाला पहुंचने पर गौशाला कमेटी और समाज सेवियों ने सभी सदस्यों को गुलाब का फूल देकर गौशाला में स्वागत किया गया. मौके पर जमशेदपुर से साइकिलिंग करते हुए चाकुलिया पहुंचे सदस्यों ने कहा कि कोरोना काल में ही इस टीम का गठन किया गया है. कहा कि साइकिलिंग कर चाकुलिया पहुंचने का मुख्य उधेश्य लोगों को बेहतर स्वास्थ्य और सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक करना है. कहा कि आज अधिकांश लोग दो पहिया वाहन और चार पहिया वाहन का अधिक प्रयोग कर रहे हैं इससे स्वास्थ्य भी बिगड़ रही है. कहा कि साइकिलिंग करने का मुख्य उधेश्य लोगों को जागरूक करना यह है कि अगर हम थोड़ी थोड़ी दुरी पर आने जाने के लिए साइकिल का प्रयोग करे तो इससे देश में इंधन की बचत होगी साथ ही साथ हमारा बेहतर स्वास्थ्य भी बना रहेगा. (नीचे भी पढ़ें)

उन्होंने कहा कि सभी सदस्य जमशेदपुर से सारी किटस पहनकर साइकिलिंग किया ताकि लोगों को यह मैसेज दिया जा सके कि साइकिल भी चलाये तो हेलमेट पहने इससे सुरक्षा होगा. कहा कि उन्होंने साइकिलिंग कर लोगो को कोरोना से सुरक्षा के प्रति सरकार द्वारा दिये गये गाइड लाइन को लोगों के बीच जानकारी देकर लोगों को कोरोना के प्रति जागरूक करने का भी काम किया जा रहा है. मौके पर राजिव रूंगटा, सावक पटेल, दिप्ती पटेल, चेतन कुमार, अभिषेक कुमार, पूनम कुमारी,मनीष भावुका, प्रीति भावुका, मिलन बाखारिया, अमृता बाखारिया, राजेश अग्रवाल, राकेश चौधरी, रवि कुमार, नवीन चावला, जसप्रित सिंह बंद्रा समेत अन्य साइकिल चलाकर चाकुलिया पहुंचकर यहां कलकत्ता पिंजरापोल सोसाइटी द्वारा संचालित गौशाला और हवाई पट्टी स्थित ध्यान फाऊंडेशन द्वारा संचालित नंदी शाला का अवलोकन किया. मौके पर गणेश रूंगटा, राम गोपाल रूंगटा, पवन अग्रवाल, राजु रूंगटा, कैशव रूंगटा, आलोक लौधा समेत अन्य ने सभी का स्वागत किया.





