
जमशेदपुर : जमशेदपुर के सोनारी थाना अंतर्गत विजया शताब्दी अपार्टमेंट के साबरमती ब्लॉक के फ्लैट संख्या 1211 में लाखों की चोरी कर ली. फ्लैट निवासी एन घोष ने चोरी की जानकारी मिलने पर पुलिस को इसकी सूचना दी. सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई. एन घोष के मुताबिक उनके फ्लैट से 1.20 लाख नकद समेत लगभग 50 से 60 लाख रुपए के गहनों की चोरी हुई है. जिसमे सोने एवं हीरे के गहने शामिल है. इधर एन घोष ने घर में काम करने वाली लता, रुक्मणि, चांदनी और रूपा पर चोरी का आरोप लगाया है. उनके मुताबिक चोरी 1 जनवरी से लेकर 19 फरवरी के बीच हुई है. मिली जानकारी के अनुसार एन घोष की बिष्टुपुर में रेलिश नामक दुकान है. उनके घर के एक तिजोरी मे गहने और रुपए रखे हुए थे. जब गहनों की जरूरत पड़ी तो देखा कि गहने गायब है. हालांकि उन्होंने इस बारे में कुछ भी बताने से इंकार किया है. रविवार को पुलिस ने उसके घर जाकर पूछताछ की है. फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है.




