
जमशेदपुर: जमशेदपुर के एमजीएम अस्पताल परिसर में गम्हरिया निवासी भोला से पर्स की चोरी कर ली गई. इधर चोरी को सीसीटीवी के आधार पर पकड़ लिया गया. पकड़ाया चोर घाटशिला निवासी धीरज है. फिलहाल पुलिस उसे पूछताछ के लिए थाना ले गई. घटना के संबंध में भोला ने बताया कि प्रसव के लिए उसने अपनी पत्नी को एमजीएम अस्पताल में भर्ती कराया था. पत्नी ने बेटी को जन्म दिया. इसके लिए उसने कंपनी से 8,500 रुपये एडवांस लिया. दोस्तो के बीच 500 खर्च करने के बाद उसने 8 हजार रुपये पत्नी के इलाज में होने वाले खर्च के लिए रखे थे. बीती रात वह वार्ड में सोया हुआ था. वार्ड में एक अन्य महिला भर्ती थी जिसका पति धीरज उसके बगल में आकर सो गया. इसी बीच उसने पर्स चोरी कर ली जिसमें 8 हजार रुपये रखे थे. शिकायत के बाद सीसीटीवी जांच की गई और धीरज को पकड़ लिया गया.




