
जमशेदपुर: जमशेदपुर में अपराधियों के हौसले बुलंद है. जहां एक बार फिर से बुधवार को बिष्टुपुर थाना अंतर्गत रेड क्रॉस सोसाइटी के समीप स्कूटी सवार दो अपराधियों ने राहगीर से मोबाइल छिनतई की घटना को अंजाम दिया है. वैसे स्थानीय लोगों की सक्रियता से एक युवक पकड़ा गया, जबकि दूसरा भागने में सफल रहा. उधर पकड़े गए युवक की स्थानीय लोगों ने जमकर पिटाई के बाद पुलिस को सौंप दिया. पुलिस ने युवक को स्कूटी सहित हिरासत में ले लिया है. हालांकि छीना गया मोबाइल अभी बरामद नहीं हुआ है. बताया जा रहा है, कि युवक के दूसरे साथी के पास छीना गया मोबाइल है, जो सोनारी का रहने वाला है. फिलहाल पुलिस गिरफ्त में आए युवक को अपने साथ बिष्टुपुर थाना ले गई है.




