
आदित्यपुर: सरायकेला खरसावां जिला के आदित्यपुर थाना अंतर्गत परमाणु नगर में बिल्डर और सोसाइटी वासी आमने-सामने है. जहां दोनों पक्षों के बीच एक बार फिर जमीन के स्वामित्व को लेकर नोक- झोंक हुई है. बिल्डर जहां उक्त जमीन को अपना बता रहे है. वही सोसाइटी वासी जमीन पर सोसायटी के लोगों का कब्जा बता रहे हैं. वहीं दोनों पक्षों के बीच विवाद इस कदर गहरा गया है, कि बिल्डर और सोसाइटी वासी एक दूसरे के जान के प्यासे बन बैठे हैं. वैसे इनका विवाद आदित्यपुर थाना तक भी पहुंचा है, लेकिन प्रशासनिक स्तर पर कोई नतीजा नहीं निकलने के कारण आए दिन सोसाइटी वासी और बिल्डर के बीच तनातनी होती रही है.
एकबार फिर से बिल्डर पर जबरन सोसाइटी का जमीन कब्जा करने का आरोप लगाते हुए सोसायटी वासियों ने बिल्डर द्वारा घेराबंदी किए गए जमीनों से जबरन कब्जा हटा दिया. हालांकि सोसायटी वासियों की मदद के लिए सिंहभूम सांसद प्रतिनिधि अनामिका सरकार भी पहुंची, लेकिन बिल्डर के लोगों ने उनसे बात करना जरूरी नहीं समझा. कुल मिलाकर प्रशासनिक स्तर पर जल्द ही इस विवाद का समाधान नहीं निकला तो आने वाले दिनों में यहां खून- खराबा होने की आशंका जताई जा रही है.





