
मुसाबनी: मुसाबनी में भारतीय मजदूर संघ की एक बैठक संघ के कोल्हान प्रमंडल अध्यक्ष कृष्णा सिंह की अध्यक्षता में संपन्न हुई. इस बैठक में कमेटी के विस्तार और मजबूती पर चर्चा की गई. वही मजदूरों की विभिन्न समस्याओं पर विस्तार पूर्वक चर्चा की गई. बैठक में सर्वसम्मति से पूर्वी सिंहभूम जिला कमेटी का गठन किया गया.
सिंहभूम ठेकेदार मजदूर संघ पूर्वी सिंहभूम के जिला संयोजक परमित कुमार पूर्ति, सह संयोजक पुरुषोत्तम मुखी, अभिषेक कुमार, संगठन मंत्री संतोष मोहंती, कोषाध्यक्ष प्रसन्नजीत कुमार को बनाया गया. नव नियुक्तसिंहभूम ठेकेदार मजदूर संघ केपदाधिकारियों का स्वागत भारतीय मजदूर संघ के कोल्हान प्रमंडल के सहायक मंत्री ने माला पहना कर स्वागत किया.














