
आदित्यपुर: सरायकेला- खरसावां जिला के आदित्यपुर स्थित आकाशवाणी चौक पर अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर ऑल इंडिया महिला सांस्कृतिक संगठन सरायकेला- खरसावां इकाई की ओर से बढ़ती महंगाई, नशाखोरी, महिलाओं और बच्चियों पर बढ़ते अपराध के खिलाफ केंद्र सरकार का पुतला फूंक जोरदार विरोध प्रदर्शन किया गया.
इस दौरान संगठन की ओर से महिलाओं पर हो रहे अत्याचार से सम्बंधित नुक्कड़ नाटक का भी मंचन किया गया. जानकारी देते हुए संगठन की कार्यालय प्रभारी अंजना भारती ने बताया, कि महिला सशक्तिकरण के नाम पर केंद्र सरकार जुमला बाजी कर रही है. केंद्र सरकार महिलाओं की सुरक्षा को लेकर गंभीर नहीं है उन्होंने अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर शपथ लेते हुए महिला सम्मान की लड़ाई लड़ने की बात कही.


















