
जमशेदपुर : “हजारों फूल चाहिए एक माला बनाने के लिए, हजारों दीपक चाहिए एक आरती सजाने के लिए, हजारों बूंद चाहिए समुद्र बनाने के लिए, पर एक “स्त्री” अकेली ही काफी है, घर को स्वर्ग बनाने के लिएl” इन्हीं पंक्तियों के साथ सोमवार को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर मारवाड़ी युवा मंच टाटानगर अचीवर्स शाखा की ओर से आदित्यपुर म्युनिसिपल हॉस्पिटल में आज के दिन जन्मे बच्चो को बेबी केयर किट का वितरण किया गया। इस प्रोग्राम को सफल बनाने में शाखा अध्यक्ष सुगम सरायवाला, शाखा सचिव रवि कुमार गुप्ता, महेश अग्रवाल, आनंद अग्रवाल, चेतन अग्रवाल, कोषाध्यक्ष विपीन चौधरी, विवेक अग्रवाल, कमल खेमका समेत अन्य उपस्थित थे।


















