
जमशेदपुर : अगर आपको बैकों में भारी भरकम रकम का कार्य करना हो या अन्य किसी संबंधित कार्य का निपटारा करना हो तो इसी हफ्ते अपने सारे काम कर लें, वरना आपको लंबा इंतजार करना पड़ सकता है. जी हां, बैकों में 27 मार्च से 4 अप्रैल तक की छुट्टी रहेगी यानी बैंक बंद रहेंगे. इस बीच सिर्फ एक दिन यानी 30 मार्च को बैंक खुलेगा, फिर 31 मार्च से 4 अप्रैल तक अवकाश रहेगा. वहीं इस शनिवार चौथा शनिवार होने के कारण बैक बंद रहेंगे. वित्तीय वर्ष की समाप्ति की वजह से 31 मार्च को अवकाश रहेगा. नॉन वर्किंग डे फॉर न्यू एफवाई के लिए 1 अप्रैल, गुड फाइडे के लिए 2 अप्रैल को अवकाश रहेगा. वहीं शनिवार और रविवार होने की वजह से 3 व 4 अप्रैल को अवकाश रहेगा. इसलिए अपने बैकों के कार्य इसी हफ्ते निपटा लें, वरना परेशानी का सामना करना पड़ेगा. 26 मार्च को दोपहर तीन बजे तक सभी उपभोक्ता अपना कार्य निपटा सकते हैं.(नीचें भी पढ़े अवकाश की तिथि)
अवकाश की तिथि
- शनिवार- 27 मार्च 2021
- रविवार-28 मार्च 2021
- सोमवार-29 मार्च 2021
- मंगलवार-30 मार्च 2021(कार्य दिवस)
- बुधवार-31 मार्च 2021
- गुरूवार-1 अप्रैल 2021
- शुक्रवार-2 अप्रैल 2021
- शनिवार-3 अप्रैल 2021
- रविवार-4 अप्रैल 2021



