
चाकुलिया : भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ दिनेशानंद गोस्वामी ने कहा कि विगत 10 वर्षों के कार्यकाल के दौरान ममता सरकार ने पश्चिम बंगाल के युवाओं को ठगने का काम किया है. राज्य में रोजगार के अवसर बंद हैं, रोजगार की तलाश में राज्य के हजारों युवाओं को पलायन करना पड़ा है. डॉ गोस्वामी ने आज पश्चिम बंगाल के नयाग्राम विधानसभा क्षेत्र के खड़िका गांव में आयोजित जनसभा को संबोधित कर रहे थे. डॉ गोस्वामी ने कहा कि भ्रष्ट, अन्यायी और निरंकुश तृणमूल कांग्रेस के अन्त का समय आ चुका है. पश्चिम बंगाल की जनता विकास की पक्षधर है. भाजपा की चुनावी सभा में उमड़ी भीड़ बता रही है कि आसन्न विधानसभा चुनाव में बंगाल में पूर्ण बहुमत की भाजपा सरकार बनेगी. डॉ गोस्वामी ने कहा कि भाजपा सरकार बनने पर पश्चिम बंगाल का सर्वांगीण विकास होगा. युवाओं के लिए बंगाल में रोजगार के नए द्वार खुलेंगे , किसानों को भाजपा उनका वाजिब हक दिलाएगी.

सभा को नन्दीग्राम के भूमि पुत्र सह भाजपा नेता शुभेन्दु अधिकारी ने भी संबोधित किया.
इस अवसर पर झाडग्राम के सांसद कुणाल हेम्ब्रम, जिला अध्यक्ष तूफान महतो, नयाग्राम के भाजपा प्रत्याशी बकुल मुर्मू, जिला महामंत्री अबनी घोष ने भी संबोधित किया. डॉ गोस्वामी ने नयाग्राम विधानसभा के धोडांगरी, नोटा और चर्चिता गांव में आयोजित बैठक को भी संबोधित किया. डॉ गोस्वामी के साथ चुनावी प्रचार में भाजपा पूर्वी सिंहभूम जिला महामंत्री बाप्तू साव, किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष श्रीवत्स घोष, बहरागोड़ा मंडल अध्यक्ष राजकुमार कर, भक्तिश्री पांडा,उत्पल पेड़ा, मनोज पाल, मिहिर दोलाई, बिश्वजीत राणा, कवि कुंडू, करन सिंह, देव प्रसाद दुबे, कौशिक माईति, दुर्गा गिरी, मिठून जेना, असीम कुंडू, उमेश राउत, नंदन माईति, यादव पात्र समेत अन्य उपस्थित थे.



