
चाकुलिया : कोरोना संक्रमण बीमारी के बचाव और उस पर नियंत्रण के लिए गुरूवार को वरीय पदाधिकारी के आदेशानुसार मनोहर लाल प्लस टू के विद्यार्थियों ने शिक्षकों के नेतृत्व में रैली निकालकर ग्रामीणों को कोरोना संक्रमण से बचाव के प्रति लोगों को जागरूक किया. रैली में शामिल विद्यार्थी हाथों में पोस्टर लिए दो गंज की दूरी मास्क है जरूरी, कोरोना को भगाना है जीवन को बचाना है, समय- समय पर हाथ धोना है कोरोना से बचना है आदि नारे लगे रहे थे. स्कूल से निकली रैली अपने पोषक क्षेत्र का परिभ्रमण कर वापस विद्यालय पहुंचकर समाप्त हुई. विदित हो कि कोरोना संक्रमण के मरीज दिन प्रतिदिन मिल रहे हैं, क्षेत्र में कोरोना का प्रभाव बढ़ता देख जिला प्रशासन अलर्ट है और कोरोना की रोकथाम के प्रति विभिन्न प्रकार के कार्यक्रम आयोजित कर लोगों को कोरोना के प्रति जागरूक करने का काम किया जा रहा है.



