
मुसाबनी : मुसाबनी प्रखंड सभागार में महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गांरटी अधिनियम-2005 (मनरेगा) के तहत सामाजिक अंकेक्षण वित्तीय वर्ष 2019-20 का प्रखंड स्तरीय जनसुनवाई आयोजित हुई. जन सुनवाई में प्रखंड विकास पदाधिकारी सीमा कुमारी, ज्य़ूरी सदस्य के रूप में प्रधान कार्यकारी अध्यक्ष पानमुनी सोरेन, ग्राम प्रधान अशोक सोरेन, सुराई बास्के और जिला समान्वयक विकास कुमार सिंह,एपीओ अखिलेश कुमार,सामाजिक अंकेक्षक दल के सदस्य शामिल थे. प्रखंड स्तरीय जन सुनवाई गोहला, पारूलिया, कुईलीसुता, धोबनी और तेरेगा पचायतों की थी. संबंधित पंचायतों के जनसुनवाई कार्यक्रम में संबंधित पंचायतों के प्रधान कार्यकारी समिति, पंचायत सचिव, ग्राम रोजगार सेवक, प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी, कनीय अभियता, सहायक अभियंता उपस्थित थे. अंकेक्षक दल द्वारा बताया गया कि पंचायत गोहला में 5 मामले, पारूलिया में 5 मामले, कुईलीसुता 5 मामले, धोबनी में 6 मामले और तेरेगा में 7 मामले में जनसुनवाई में लिए गये,निर्णय का अनुपालन किया गया कि नहीं इसके बारे में जानकारी प्राप्त की गई जिसमें उपरोक्त सभी पंचायत के ग्राम रोजगार सेवकों द्वारा अनुपालन प्रतिवेदन ज्यूरी सदस्यों के समक्ष रखा गया. इस तरह से सभी मामले का निष्पादन ग्राम रोजगार सेवक और पंचायत सचिव द्वारा कर देने के कारण सभी मामले प्रखंड स्तर में ही समाप्त हो गई है और कोई भी मामले जिला स्तरीय सुनवाई हेतु अग्रसित नहीं किया गया.



