
जमशेदपुर : बागबेड़ा वृहद जलापूर्ति योजना का कार्य पोटका विधायक संजीव सरदार की पहल से शुरू हो गया. इसके बाद शुक्रवार को बागबेड़ा और कीताडीह से सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण विधायक प्रतिनिधि नरेश लाल के नेतृत्व में विधायक श्री सरदार के के सुंदर नगर आवास पर पहुंचे. वहां ग्रामीणों ने विधायक संजीव सरदार को शॉल ओढ़ाने के साथ ही बुके भेंट व मिठाई खिलाकर सम्मानित किया. साथ ही लोगों ने योजना के शुरू हो जाने पर हर्ष व्यक्त किया. इस दौरान विधायक प्रतिनिधि नरेश लाल, खाद आपूर्ति निगरानी समिति जमशेदपुर के सदस्य विजय सिंह मोनू, विक्की शर्मा, किशोर सिंह, कुंदन सिंह, दयाल मेहरा, हिमांशु पांडे, अमित दुबे, मनोज भगत, पवन सिंह, पप्पू रजक, राजकुमार यादव, सुनील यादव, मनीषा लखन पाल, पार्वती दास, आशा कुमारी, सोना वर्धा, सरस्वती देवी, सोनी कौर, विष्णु केरकेट्टा, अंकित समेत बागबेड़ा के अनेक ग्रामीण उपस्थिति थे. सबों ने क्षेत्र के विधायक और राज्य के जल संसाधन मंत्री के प्रति तहे दिल से आभार व्यक्त किया.





