जमशेदपुर : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 76वें जन्मदिन के अवसर पर चलाए जा रहे सेवा संकल्प अभियान के तहत भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) जमशेदपुर महानगर की ओर से बिष्टुपुर स्थित जमशेदपुर ब्लड बैंक में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया. शिविर में बड़ी संख्या में भाजयुमो कार्यकर्ताओं के साथ आम लोगों ने भी उत्साहपूर्वक रक्तदान किया. (नीचे भी पढ़ें)

कार्यक्रम में झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री एवं भाजपा के वरिष्ठ नेता बाबूलाल मरांडी विशेष रूप से शामिल हुए. उन्होंने रक्तदाताओं से मुलाकात कर उनका उत्साह बढ़ाया और रक्तदान को समाजसेवा का महत्वपूर्ण माध्यम बताया. उन्होंने युवाओं का सेवा कार्यों में बढ़-चढ़कर भाग लेने के लिए आह्वान किया. रक्तदान शिविर के दौरान रक्तदाताओं में खासा उत्साह देखने को मिला. आयोजकों की ओर से रक्तदान करने वाले लोगों को प्रोत्साहन स्वरूप हेलमेट और टी-शर्ट भी प्रदान किए गए. हेलमेट वितरण के माध्यम से रक्तदान के साथ-साथ सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूकता का संदेश देने का प्रयास भी किया गया. (नीचे भी पढ़ें)

आयोजकों ने कहा कि रक्तदान किसी जरूरतमंद की जिंदगी बचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है. इसी उद्देश्य से प्रधानमंत्री के जन्मदिवस को सेवा और जनकल्याण से जोड़ते हुए रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया. शिविर में युवाओं और आम नागरिकों की भागीदारी ने आयोजन को व्यापक जन सहभागिता प्रदान की.




