
जमशेदपुर : जमशेदपुर में शनिवार को 14 अपराधियों के पकड़ने और भारी मात्रा में हथियार बरामद होने के बाद कोल्हान डीआईजी राजीव रंजन ने इसे एक बड़ी उपलब्धि माना है. इस मामले में अपना योगदान देने वाले पुलिसकर्मियों को डीआईजी ने सम्मानित किया है. डीआईजी ने सभी को उनके काम के हिसाब से ए, बी और सी कैटेगरी ने बांटा और प्रोत्साहन राशि के साथ प्रशस्ति पत्र भी सौंपा. उन्होंने प्रशस्ति पत्र देते हुए कहा कि सभी पुलिस कर्मियों ने इस ऑपरेशन में अपना अहम योगदान दिया है. इनकी कड़ी मेहनत से ही आज इतने बड़े पैमाने में एक साथ अपराधियों कि गिरफ्तारी की गई. उन्होंने सभी को इसी तरह काम करते रहने की बात कही. सम्मान पाने वालों में प्रदीप कुमार, संतोष कुमार सिंह, सुनील कुमार, उलीडीह थाना प्रभारी मेघनाथ मंडल, अशोक मंडल, जय कांत मंडल, सिकंदर खेगल, जय-जय कुजूर, विजय कुमार, रामाकांत सिंह, दिलीप कुमार उपाध्याय, चंदन कुमार, आशुतोष रजक, उपेंद्र सिंह, कमलेश राम, मंगल लोहार, रंजीत प्रसाद, एएसपी कुमार गौरव, डीएसपी पटमदा सुमित कुमार, डीएसपी हेड क्वार्टर टू कमल किशोर, आजाद नगर थाना प्रभारी नरेश प्रसाद सिन्हा, मानगो थाना प्रभारी विनय कुमार बिष्टुपुर थाना प्रभारी विष्णु प्रसाद रावत, जुगसलाई थाना प्रभारी तरुण कुमार, कदमा थाना प्रभारी मनोज ठाकुर, सिदगोड़ा थाना प्रभारी संदीप रंजन, परसुडीह थाना प्रभारी राजेंद्र कुमार दास, जादूगोड़ा थाना प्रभारी सुनील कुमार कुशवाहा के अलावा डीएसपी मुसाबनी समेत अन्य पदाधिकारी व पुलिसकर्मी शामिल है.






