
जमशेदपुर : सवर्ण एकता मंच के जिला संयोजक अप्पू तिवारी ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा है कि हिन्दुओं की आस्था और हिन्दू धर्म के प्रचारकों पर बयानबाजी किसी समुदाय विशेष के नेताओं को नहीं करनी चाहिए. ऐसे नेता जो देश की अखण्डता और सम्प्रभुता को तोड़ने का प्रयास कर रहे हैं उन पर अबिलम्ब रोक लगानी चाहिए, ताकि शहर में स्थापित आपसी सौहार्द और एकता बरकरार रहे. अप्पू तिवारी ने कड़े शब्दों में वैसे शब्दो की निंदा करते हुए कहा है कि विगत दिनों महंत नरसिंहनन्द सरस्वती की तस्वीर के साथ जो कायराना हरकत की गयी है ऐसी घटना से पूरा सनातन समाज मर्माहत है और पूर्णतः माफी मांगनी चाहिए और दोबारा ऐसी कोई घटना नहीं घटे इसकी पुख्ता व्यवस्था कर बिगड़ैल युवाओ पर नकेल कसी जानी चाहिए.




