रामगोपाल जेना चक्रधरपुर: पश्चिमी सिंहभूम | 6 अक्टूबर को चक्रधरपुर रेल क्षेत्र में व्याप्त विभिन्न समस्याओं को लेकर आदिवासी हो समाज महासभा के पूर्व जिला अध्यक्ष विजय सिंह सुम्बरुई ने मंडल रेल प्रशासन पर सवाल उठाते हुए जल्द बड़े आंदोलन की बात कही.उन्होंने कहा कि रेलवे क्षेत्र में आम जनता और रेल यात्रियों को लंबे समय से कई समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है. रेलवे गेट को स्थायी रूप से हटाने, बदहाल सड़कों की शीघ्र मरम्मत कराने तथा सुरक्षा व्यवस्था के नाम पर सरकारी राशि के दुरुपयोग पर रोक लगाने की मांग उठाई. (नीचे भी पढ़े)
श्री सुम्बरुई ने कहा कि जर्जर सड़कों और अन्य समस्याओं की जानकारी रेलवे प्रशासन को कई बार दी गई, लेकिन अब तक अपेक्षित कार्रवाई नहीं हुई है. उनके अनुसार,रेल क्षेत्र में विकास कार्यों का लाभ सीधे आम जनता तक पहुंचना चाहिए तथा सड़क, आवागमन और सुरक्षा से जुड़ी समस्याओं का स्थायी समाधान किया जाना चाहिए.उन्होंने कहा, मंडल रेल प्रबंधक यहां की जनता और रेल यात्रियों के हित में अपेक्षित कार्य नहीं कर रहे हैं. जर्जर सड़कों की जानकारी कई बार दी गई, लेकिन अब तक इस दिशा में ठोस कार्रवाई नहीं हुई. अब बड़ा आंदोलन ही एक उपाय है.







