बहरागोड़ा: भारतीय जनता पार्टी पूर्वी सिंहभूम ग्रामीण जिला अध्यक्ष सत्या तिवारी की सहमति से और मंडल अध्यक्ष कमल कांत सिंह द्वारा भारतीय जनता पार्टी बरसोल मंडल के नवनियुक्त मंडल पदाधिकारियों की सूची घोषित की गई. इस अवसर पर संगठन की मजबूती और जनसेवा के संकल्प को दोहराते हुए कहा गया कि संगठन ही शक्ति है और सेवा ही संकल्प है. नवनियुक्त सभी पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं से अपेक्षा व्यक्त की है कि वे एकजुट होकर संगठन को और अधिक मजबूत एवं सशक्त बनाने के लिए पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ कार्य करेंगे.(नीचे भी पढ़े)
साथ ही पार्टी के विचारों एवं सिद्धांतों को जन-जन तक पहुंचाने और समाज के अंतिम व्यक्ति तक सेवा का भाव लेकर पहुंचने का संकल्प लिया.भाजपा बरसोल मंडल की ओर से वरिष्ठ भाजपा नेता रूपेश सिंह और शिव शंकर माईती को उपाध्यक्ष वही रामहरि कांड और देबव्रत दे को महामंत्री बनाया गया है.




