
जमशेदपुर : अंतर्राष्ट्रीय मानवाधिकार संघ के द्वारा छोटा गोविंदपुर हाट बाजार में मास्क वितरण एवं जागरूकता अभियान चलाया गया. कोरोना की रफ्तार को रोकने का मात्र एक ही विकल्प है. जन जागरण व जागरूकता के माध्यम से ही हम आसानी से इसके बढ़ते हुए ग्राफ को कम कर सकते हैं. इसी संदर्भ में समिति के सदस्यों ने यह निर्णय लिया है कि आने वाले सप्ताह में विभिन्न चौक-चौराहों एवं भीड़-भाड़ वाले स्थानों पर मास्क वितरण एवं लोगों को गांधीगिरी कर इस महामारी से बचने के लिए निवेदन किया जायेगा. क्योंकि आगामी सप्ताह पर्व-त्योहारों का सप्ताह है. लोगों की छोटी सी चूक बहुत बड़ी मुसीबत का कारण न बन जाए. इसमें मुख्य रूप से संघ के प्रदेश अध्यक्ष आशुतोष सिंह, विनय कुमार, जयदीप कुमार, अजीत राय, आनंद मिश्रा, संतोष कुमार, शेखर राव, रुद्र प्रताप, संजीव सिंह, दिनेश कुमार व अन्य उपस्थित थे.





