
घाटशिला : घाटशिला प्रखंड विकास पदाधिकारी कुमार एस अभिनव ने प्रखंड स्तरीय कार्यबल के साथ आगामी वैक्सीनेशन कार्य को लेकर बैठक की. बैठक में बीडीओ ने कहा कि 17 अप्रैल से 29 अप्रैल तक वैक्सिनेशन कार्य आयोजन किया जाना है. कहा कि 17 अप्रैल को महुलिय ,उल्दा पंचायत और 18 अप्रैल को हेंडलजुरी, बड़ा खूर्शी, काड़ादूबा पंचायत में सुबह 10:00 से शाम 5:00 बजे तक वैक्सीनेशन होगा.इस दौरान सभी प्रतिनियुक्त किए गए कर्मियों से अपने क्षेत्र अंतर्गत 45 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों को वैक्सीनेशन दिलाने हेतु केंद्र लाने का निर्देश दिया है.इसके अलावे जेएसएलपीएस प्रखंड परियोजना पदाधिकारी को यह निर्देश दिया गया कि वे अपने क्षेत्र अंतर्गत सभी स्वयं सहायता समूह के ऐसे सदस्यों को जिनका उम्र 45 वर्ष से अधिक हो अथवा उनके क्षेत्र अंतर्गत रहने वाले उन सभी व्यक्तियों को जो कि 45 से अधिक उम्र के है उसका वैक्सीनेशन करना सुनिश्चित करेंगे, साथ ही साथ सेकंड डोज के लिए भी सूची को तैयार करके रखेंगे.
बाल विकास परियोजना के पर्यवेक्षिकाओं को अपने माध्यम से सभी आंगनबाड़ी केन्द्रों में कार्यरत सेविका और सहिया द्वारा लोगों को मोब्लाइज करने और उनके प्रथम डोज के लिए सूची पूर्व ही तैयार कर लेने का निर्देश दिया. उन सभी को जिनका पहला डोज हो चुका है उन्हें सेकंड डोज के लिए भी केंद्र पर लाये. इसके अलावे कंटेनमेंट ज़ोन के सभी व्यक्तियों का कोविड टेस्ट साथ- साथ होम आइसोलेशन के संदर्भ में आवश्यक दिशा निर्देश दिया है. बैठक में प्रधान कार्यकारी समिति हीरामनि मुर्मू , प्रखंड कृषि पदाधिकारी दिलीप कुमार बारीक, प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी केशव प्रसाद, प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी आनंद कुमार शर्मा, चिकित्सा पदाधिकारी शंकर टुडू ,बीपीएम मयंक सिंह, जेएसएलपीएल के प्रखंड परियोजना पदाधिकारी समेत अन्य उपस्थित थे.












