
चक्रधरपुर : राजेंद्रनगर-दुर्ग साउथ बिहार एक्सप्रेस ट्रेन की एसी-2 (सेकेंड एसी) कोच में यात्रा कर रहे एक यात्री की यात्रा के दौरान मौत हो गयी. इसे लेकर चक्रधरपुर स्टेशन पर करीब एक घंटे तक हंगामा हुआ, उसके बाद शव को ट्रेन से नीचे उतारा जा सका. इस वजह से स्टेशन पर करीब एक घंटे तक ट्रेन रुकी रही. जानकारी के अनुसार मृतक अपने साथी आनंद बत्रा के साथ यात्रा कर रहा था. वे आसनसोल से बिलासपुर जा रहे थे. यात्रा के दौरान आनंद बत्रा को जब टीटीई ने जानकारी दी, तो आनंद ने देखा कि वह बोहोश पड़ा हुआ है. उसके बाद इसकी जानकारी चक्रधरपुर जीआरपी को मिली और जीआरपी भी वहां पहुंची. इसके साथ ही चक्रधरपुर के स्टेशन प्रबंधक भी पहुंचे. जबकि मेडिकल टीम काफी देर से पहुंची. उसके बाद डॉक्टर ने बेहोश पड़े यात्री की जांच की और उसे मृत घोषित कर दिया. इसे लेकर आनंद बत्रा ने रेल प्रशासन के खिलाफ असंतोष जताया.












