
जमशेदपुर : सरायकेला-खरसावां जिले के कपाली ओपी अंतर्गत डोबो के पास रविवार की सुबह दो वाहन आपस में टकरा गई, जिसमें एक वाहन में सवार एक ही परिवार के पांच लोग घायल हो गए. घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई. किसी तरह घायलों को इलाज के लिए एमजीएम अस्पताल पहुंचाया गया. वहीं गंभीर रूप से घायलों को टीएमएच भेजा गया है. घटना के संबंध में घायल अंबुज गोप ने बताया कि के वे अपनी पत्नी और तीन बच्चों के साथ टाटा ऐस में सवार होकर टेल्को से रांची जा रहे थे. उसी दौरान डोबो के पास सामने से एक तेज़ रफ्तार पिकअप वैन ने उन्हे टक्कर मार दी. उन्हें और उनकी पत्नी को हल्की चोटें आई हैं, जबकि बच्चों को गंभीर चोटें आई हैं.













