
आदित्यपुर : सराइकेला- खरसावां जिला के आदित्यपुर स्थित बाबा कुटी मनोकामना मंदिर के समीप भगवान परशुराम मंदिर स्थापना के लिए रविवार को भूमि पूजन कार्यक्रम संपन्न हुआ. परशुराम सेना की ओर से भूमि पूजन का आयोजन किया गया. इस दौरान महंत जयप्रकाश नारायण तिवारी ने वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच ध्वजारोपण और शिलापूजन किया. भूमि पूजन कार्यक्रम के दौरान सामाजिक दूरी के नियमों का पालन किया गया. सीमित सदस्यों के बीच यह अनुष्ठान संपन्न हुआ. इस दौरान परशुराम सेना के अविषेक पांडेय ने बताया, कि अगले साल भगवान परशुराम जयंती से पहले इस मंदिर का निर्माण कार्य पूरा करा लिया जाएगा. जिसमें ब्रह्मणों से सहयोग लिया जाएगा. भूमि पूजन कार्यक्रम में परशुराम सेना जमशेदपुर और सरायकेला के कार्यकर्ताओं के साथ टाटा वर्कर्स यूनियन के पूर्व अध्यक्ष सह जुस्को वर्कर्स यूनियन के अध्यक्ष रघुनाथ पांडेय, उद्यमी दशरथ उपाध्याय, देवानंद तिवारी, कांग्रेसी नेता रामा शंकर पांडेय, पंडित अजय उपाध्यक्ष शास्त्री, श्रीकांत त्रिपाठी, चंद्रशेखर ठाकुर, खेलन ठाकुर, धनंजय ठाकुर, मानस आदि मौजूद रहे.












