
जमशेदपुरः साक्ची स्थित डायमंड पैकर्स एंड मूवर्स एसोसिएशन के सदस्यों ने कोरोना के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए लोगों के बीच मास्क का वितरण किया. इसी के साथ उन्होंने कोरोना से बचाव हेतु लोगों के बीच जागरुकता भी फैलाई. इस कार्यकम में पैकर्स मूवर्स के सभी संचालकों में विवेक कुमार, विनोद, उमेड़ा पैकर्स के सुनील देव, दयाल पैकर्स के संजीव, गति पैकर्स के नीरज और सीएलएस पैकर्स मूवर्स के संतोष कुमार शर्दुल, मुकेश आदि उपस्थित थे.












