
जमशेदपुरः जमशेदपुर के विधायक सरयू राय कोरोना पॉजिटिव पाएं गए है. उन्होंने इसकी जानकारी ट्वीटर के माध्य से ट्वीट कर दी है. उन्होंने ट्वीट कर बताया कि कोरोना लक्षण नजर आने से उन्होंने अपना जांच करवाया जिसका रिजल्ट आज पॉजिटिव आया है. वें फिल्हाल डॉक्टर की सलाह के बाद अभी घर पर है. उन्होंने बताया कि वें दो दिन पूर्व ही खुद को आइसोलेट कर लिए है. इसके साथ ही उनके संपर्क में आएं निजी सहायक रिक्की कुमार केशरी भी कोरोना संक्रमित है. वही अन्य सदस्यों को भी जांच का आदेश दिया है. झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने भी ट्वीट कर उनके स्वस्थ होने की कामना की है. कोरोना संक्रमित होने के कारण बिष्टुपुर स्थिच आवासीय कार्यालय बंद कर दिया गया है. इसी के साथ उन्होंने बताया है कि आवश्यकता हो तो बारीडीह स्थित विधानसभा कार्यालय से संपर्क करें. वहीं जनता टॉल फ्री नंबर 18001212395 और वाट्सएप नंबर 8877537777 जारी किया गया है. बता दे कि इन नंबरों पर संकर्प कर जनता अपनी समस्याओं को व उसके निदान हेतु संपर्क कर सकते है.












