
जमशेदपुर : राज्य में कोरोना की दूसरी लहर उफान पर है. मौत के आंकड़े हर दिन डरा रहे हैं. जमशेदपुर में भी स्थिति भयावह है. सिंहभूम चैंबर ऑफ कॉमर्स ने जमशेदपुर में लगातार बढ़ रहे मामलों को देखते हुए एक दिन के स्वघोषित लॉकडाउन की घोषणा की थी, लेकिन जमशेदपुर में ऐसा कुछ खास नज़र नहीं आया. शहर के आधे से अधिक प्रतिष्ठानों खुले रहे. (नीचे भी पढ़ें)

सड़कों पर लोग नजर आये और दुकानों में खरीददारी खरीददारी करते नजर आये. जबकि एक दिन पहले ही चैंबर ने इसकी घोषणा कर दी थी. हालांकि चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री ने इस स्वत: घोषित लॉकडाउन को सफल बताया. वहीं आम लोगों ने इसे सिरे से नकार दिया. आम लोगों ने बताया जब तक सरकार सख्ती नहीं बरतेगी, लोग घर से बाहर निकलना बंद नहीं करेंगे. हालांकि संभावना जताई जा रही है कि मंगलवार देर शाम तक लॉकडाउन को लेकर कोई बड़ा फैसला आ सकता है.













