
जमशेदपुर : जमशेदपुर के साकची स्थित एमजीएम अस्पताल परिसर से कोरोना पॉजिटिव पाए गए कैदी को साकची पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस ने उसे साकची क्षेत्र से ही पकड़ा. इधर उसके पकड़ाने के बाद पुलिस उसके लोकेशन हिस्ट्री जानने का प्रयास कर रही है ताकि वह जिस जिस के भी संपर्क में आया उसकी पहचान कर जांच कर सके. पुलिस द्वारा इस मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है. बता दे कि टेल्को थाना क्षेत्र से स्थानीय लोगों ने उसे बैट्री चोरी करते रंगे हाथ पकड़कर पुलिस को सौंपा गया था. कोरोना जांच में वह पॉजिटिव पाया गया था जिसके बाद उसे एमजीएम अस्पताल के कोरोना वार्ड में रखा गया था. गुरुवार शाम पुलिस को जानकारी हुई कि वह वार्ड से फरार हो गया है. फिलहाल उसे फिर से कोरोना वार्ड में भर्ती कराया गया है.





