जमशेदपुर : टाटा स्टील यूटिलिटीज वर्कर्स यूनियन (पूर्व में जुस्को) के द्वारा टाटा स्टील यूटिलिटीज एन्ड इंफ्रास्ट्रक्चर सर्विसेज लिमिटेड के लगभग 650 कर्मचारियों के ग्रेड रिवीजन का पिछले 23 महीने से लटका हुआ है. इस पर जुस्को श्रमिक यूनियन के वॉटर वर्कस से कमिटी मेंबर प्रशांत बाजपेई ने यूनियन नेतृत्व के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है. उन्होंने इस अत्यंत गंभीर विषय पर यूनियन अध्यक्ष रघुनाथ पांडेय का ध्यान आकृष्ट करवाते हुए अविलम्ब इस पर और सकारात्मक एवं ठोस पहल की मांग की. इस विषय पर प्रशांत बाजपेई ने कहा कि इस बढ़ती महंगाई में एक ओर जहां सारी चीजों जैसे घरेलु राशन, सब्जी, बच्चों की पढ़ाई का फीस इत्यादि का दाम काफ़ी बढ़ गया है वहीं हमारा वेतन पिछले लगभग 2 वर्षो से लंबित होनें की वजह से हम इन बोझो को उठा पाने में आसमर्थ होते जा रहें है.(नीचे भी पढ़ें)
ऐसे में यूनियन के अध्यक्ष समेत पूरे पदाधिकारियों को अविलम्ब बाकी सारे गैर जरुरी कामों को छोड़कर इस अति महत्वपूर्ण विषय पर यथाशीघ्र ध्यान देना चाहिए एवं जल्द से जल्द बढ़िया ग्रेड रिवीजन करवाकर मजदूरों की लंबित मांग को पूरी करनी चाहिए.












