
जमशेदपुर : झारखंड में कोरोना के दूसरे चरण के बाद बढ़ते मामले की लेकर मुख्य मंत्री हेमंत सोरेन ने पूरे राज्य में स्वास्थ्य सुरक्षा सप्ताह का ऐलान किया था. मंगलवार को स्वास्थ्य सुरक्षा सप्ताह के छठवें दिन जिले के उपायुक्त सूरज कुमार और वरीय पुलिस अधीक्षक डॉ एम तमिल वाणन ने शहर में कई इलाकों का भ्रमण कर जाया लिया. इस दौरान टेल्को, सिदगोड़ा एवं बिरसानगर के संडे मार्केट आदि क्षेत्र में सरकार द्वारा जारी कोविड गाइडलाइन के अनुपालन का जायजा लिया गया. भ्रमण के क्रम में सब्जी व फल दुकानदारों को सोशल डिस्टेंसिंग, मास्क पहनने तथा अन्य आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया. जो लोग लॉकडाउन का उल्लंघन करते नजर आए उन लोगों से जुर्माना भी वसूला गया. मौके पर कई प्रशासनिक अधिकारी और पुलिस अधिकारी भी मौजूद रहे.




