
जमशेदपुर : जमशेदपुर के गोलमुरी थाना अंतर्गत रिफ्यूजी कॉलोनी में कोरोना के बढ़ते मामलों के बाद प्रशासन द्वारा इलाके को कंटेनमेंट जोन बनाया गया था. प्रशासन द्वारा इलाके को में आने के लिए तीन जगहों से सील कर दिया गया था. इधर बाहरी द्वारा कंटेनमेंट जोन में घुसकर दुकान घुसकर दुकान खोलने की शिकायत के बाद हड़कंप मच गया था. (नीचे भी पढ़ें)
मंगलवार देर शाम सिटी एसपी सुभाष चंद्र जाट और एडीएम लॉ एंड ऑर्डर नंद किशोर लाल ने कंटेनमेंट जोन का भ्रमण किया. साथ ही इलाके में लगाए गए पुलिस कर्मियों को सख्त निर्देश दिए की कंटेनमेंट जोन में कोई भी बाहरी व्यक्ति प्रवेश न करे. सिटी एसपी सुभाष चंद्र जाट ने बताया कि तिर जोन में चोर रास्तों से बाहरी लोग प्रवेश कर का रहे है. इसे रोकने की जरूरत है. इसके लिए चोर रास्तों को ढूंढकर उसे सील किया जाएगा. यहां से सिटी एसपी और एडीएम लॉ एंड ऑर्डर शहर में लॉक डाउन का पालन करने अन्य इलाकों में निकल पड़े.




