
जमशेदपुर : जमशेदपुर के सेंट्रल गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी को ओर एक बैठक का आयोजन किया गया. बैठक का मुख्य उद्देश्य कोरोना के बढ़ते मामलों में अस्पतालों में बेड की कमी को लेकर था. इस बैठक में यह निर्णय लिया गया कि शहर के मुख्य गुरुद्वारों को मिनी अस्पताल में बदला जाएगा, ताकि शहर में बेड की कमी न हो. जानकारी देते हुए सीजीपीसी के प्रधान गुरमुख सिंह मुखे ने बताया कि सेंट्रल गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी की पिछले दिनों एक बैठक में यह निर्णय लिया है कि कोरोना महामारी संक्रमण जिस गति से शहरवासियों संक्रमित हो रहे हैं उसे देखते हुए बहुत ही जल्द साकची गुरुद्वारा, सोनारी गुरुद्वारा, मानगो गुरुद्वारा एवं टिनप्लेट गुरुद्वारा साहिब में मिनी अस्पताल के रूप में बेड एवं ऑक्सीजन की व्यवस्था की जाएगी. उन्होंने बताया कि जितने भी इलाकों में जहां खाने पीने की व्यवस्था नहीं पहुंच पा रही है वहां हेल्पलाइन नंबर जारी कर समय से पहले अगर कॉल कर जानकारी दी जाएगी तो वहां निशुल्क गुरु का लंगर पहुंचाया जाएगा एवं जितने भी संक्रमित परिवार है उन्हें लंगर पैक कर कर पहुंचाया जाएगा. उसके लिए लोगों को 9431740444, 7909091070, 9431112835, 9334382562 नंबर पर फोन करना होगा. बैठक में मुख्य रूप से सेंट्रल गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के प्रधान सरदार गुरमुख सिंह मुखे, तरसेम सिंह सेमे, दलजीत सिंह दल्ली, हरविंदर सिंह मंटू, तारा सिंह, मनजीत सिंह संधू, अजीत सिंह गंभीर, जसवीर सिंह पदरी, सुखविंदर सिंह, सुरजीत सिंह, सरदूल सिंह, सनी सिंह समेत आदि मौजूद थे.





