
चाकुलिया : कोरोना संक्रमण के बढ़ते प्रभाव के कारण सरकार ने मिनी लॉकडाउन लगाया है. सरकार ने लॉकडाउन का पालन करने के लिए लोगों से अपील की है. वहीं प्रशासन को भी सख्ती से पालन कराने का आदेश निर्गत किया गया है, ताकि राज्य में कोरोना की चेन को तोड़ा जा सके. सरकार के निर्देशों का स्थानीय प्रशासन द्वारा लोगों को सख्ती से पालन कराया जा रहा है. स्थानीय प्रशासन द्वारा लगातार चाकुलिया के बाजार क्षेत्र में मुख्य सड़कों पर मास्क जांच अभियान चलाया जा रहा है. वहीं प्रखंड कृषि पदाधिकारी देव कुमार के नेतृत्व में पुलिस बल के द्वारा बाजार के अलावा ग्रामीण क्षेत्रों की सड़कों पर भी जांच अभियान चलाकर लोगों को जागरूक किया जा रहा है. पदाधिकारियों द्वारा मास्क जांच अभियान के दौरान बगैर मास्क पहने सड़कों पर घूम रहे ग्रामीणों को सख्त निर्देश देकर छोड़ा जा रहा है. पदाधिकारियों द्वारा लोगों को कोरोना महामारी की जानकारी दी गई और उससे बचाव के उपायों की जानकारी देकर जागरूक किया जा रहा है.





