
जमशेदपुर : जमशेदपुर में ईद–उल–फितर को लेकर एक ओर प्रशासन ने लॉकडाउन का पालन करवाने के लिए अपनी तैयारी पूरी कर रखी है वहीं बाजारों में पर्व की खरीददारी को लेकर भीड़ नजर आई. मानगो के आजादनगर रोड नंबर 2 में सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करवाने के लिए पुलिस बल की तैनाती की गई है. ताकि लोग सोशल डिस्टेंसिंग का पालन कर खरीददारी करें. हालांकि सरकार द्वारा जारी गाइडलाइन के अनुसार सभी धर्मस्थल खुले रहेंगे, पर उनमें लोगों की आवाजाही नही होगी. इसके लिए जिले के उपायुक्त ने जिले के सभी पुलिस उपाधीक्षकों को उनके क्षेत्रों में विधि-व्यवस्था बनाए रखने और मस्जिदों में भीड़ ना हो इसका ध्यान रखने का आदेश दिया गया है. गुरुवार को ईद का चांद दिखने के बाद शुक्रवार को बड़े धूमधाम से ईद मनाई जाएगी.




