
जमशेदपुर : सुप्रसिद्ध भजन गयक अभिषेक खीरवाल का पिछले दिनों आकस्मिक निधन हो गया। उनके निधन पर श्री श्री श्याम बाबा के भक्तों की ओर से शनिवार की शाम 4.00 बजे से 7:30 बजे तक एक ऑनलाइन श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम फेसबुक के मध्यम से ऑनलाइन आयोजित किया गया। इसमें सिर्फ सगे सम्बन्धी ही नहीं पूरे श्याम जगत से स्व अभिषेक खीरवाल के साथ काम किये हुए विभिन्न राज्यों से भजन गायक एवं लेखक ने शामिल होकर उन्हें श्रद्धांजलि दी। कार्यक्रम में दिवंगत आत्मा को अरदास कीर्तन कर श्रद्धांजलि दी गई। कार्यक्रम में भजन गायक लक्खा सिंह, रोहित गुलाटी, अनुभव अग्रवाल, सोनू शर्मा, नीलकंठ मोदी, शिवम जग्गी, डॉली अग्रवाल समेत देश भर से भजन गायक, लेखक और श्याम भक्त शामिल हुए।




