
पलामू : भाजपा के पलामू जिला अध्यक्ष विजय नन्द पाठक ने भाजपा कार्यकर्ताओं से कोरोना टीकाकरण के लिए लोगों को जागरुक एवं प्रेरित करने की अपील करते हुए कहा कि लोगों को टीकाकरण से होने वाले लाभ के बारे में बताएं एवं टिके से जुड़ी सही जानकारी लोगों तक पहुंचाएं, जिससे लोग बेझिझक, बेखौफ टीका लगवाने टीकाकरण केंद्रों पर पहुंचे। उन्होंने कहा कि विपक्षी दलों द्वारा फैलाए गए अफवाहों के कारण लोगों में भ्रम की स्थिति बन गई है जिसके चलते लोग टीका लगवाने से डर रहे हैं।जिलाध्यक्ष ने 18 से 44 आयु वर्ग के लोगों से भी नजदीकी टीका केंद्र पर जाकर कोविड-19 का टीका लेने की अपील की है।उन्होंने कहा कि टीका बिल्कुल सुरक्षित है और कोरोना से बचाव का फिलहाल यही एकमात्र उपाय है।उन्होंने आगे कहा कि जिस प्रकार देश भर में करोड़ों लोगों ने टीका लिया है उसी प्रकार बाकि लोगों को भी जल्द से जल्द टिका ले लेने की आवश्यकता है जिससे कोरोना कि इस महामारी पर जल्द से जल्द काबू पाया जा सके।जिलाध्यक्ष ने लोगों से अपील की है कि अफवाहों पर ध्यान बिल्कुल न दें,शारारिक दूरी का पालन करें, भीड़-भाड़ वाले स्थानों मे न जाएं, दो गज की दूरी मास्क है जरुरी नियम का पालन करें। समय-समय पर साबुन से हाथ धोते रहें, ताकि कोरोना का संक्रमण एवं फैलाव को रोका जा सके।जिलाध्यक्ष ने कहा कि कोरोना से बचने के लिए हमें और अधिक एहतियात बरतने की जरुरत है। यह जानकारी पलामू भाजपा के मीडिया प्रभारी लोकेश कुमार उर्फ़ संटू सिंह ने एक प्रेस बयान के माध्यम से दी है।



