
जमशेदपुर : जमशेदपुर के परसुडीह थाना परिसर में शुक्रवार को परसुडीह बाजार समिति की सुरक्षा को लेकर एक बैठक हुई. इस बैठक में मुख्य रूप से परसुडीह थाना प्रभारी राजेंद्र कुमार, बाजार समिति के सदस्य संजय कच्छप, कारण ओझा, दीपक भलोटिया के अलावा शहर के जाने वाले व्यापारी उपस्थित थे. बैठक का मुख्य उद्देश्य बाजार समिति की सुरक्षा पर रहा. बाजार समिति के चारों ओर 10 फिट ऊंची दीवार है, उसके ऊपर फेंस भी लगा हुआ है. फिर भी बाजार समिति में चोरी हो जाती है.
बीते दिनों ही एक गोदाम में पीछे की ओर से सेंधमारी कर चना दाल की चोरी कर ली गयी थी. उसके पहले एक दुकान से 11.84 लाख की चोरी कर ली गई थी. इतनी बड़ी चोरी से बाजार समिति में दी जाने वाली सुरक्षा पर सवाल खड़े होते हैं. बैठक में यह निर्णय लिया गया कि बाजार में लगे खराब सीसीटीवी कैमरों को दुरुस्त किया जायेगा और बाजार में लाइट की व्यवस्था को ठीक करने के लिए हाई मास्ट लाइट लगाए जायेंगे. साथ ही बाजार में सुरक्षा गार्डों की संख्या बढ़ाई जाएगी और उन्हें ड्रेस दिया जायेगा, ताकि उनकी पहचान हो सके.





