
जमशेदपुर : भारतीय रेड क्रॉस सोसाइटी, पूर्वी सिंहभूम के सहयोग के हाथ लगातार जरूरतमंदों की सहायता के लिए आगे बढ़ रहे हैं, आज इस कड़ी में लॉकडाउन के कारण किन्नरों की आजीविका प्रभावित होने पर भालुबासा क्षेत्र के 40 किन्नर परिवारों के बीच कच्चा राशन सामग्री पहुंचाया गया। रेड क्रॉस सोसाईटी, पूर्वी सिंहभूम के मानद सचिव विजय कुमार सिंह के निर्देश पर रेड क्रॉस कार्यकर्ता अनुपम सिन्हा, एजाज अख्तर, राधेश्याम कुमार, पिंटू कुमार, हाफिजुल रहमान ने लगभग 200 किलो कच्चा राशन उन परिवारों को सौंपा, जिसमें चावल, दाल के साथ भोजन की जरूरत की अन्य सामग्री संलग्न थी। रेड क्रॉस सोसाइटी, पूर्वी सिंहभूम के मानद सचिव विजय कुमार सिंह ने एक बार पुनः संवेदनशील नागरिकों से आग्रह किया है कि समाजसेवा के लिए वे किसी दूर की जगह न तलाश करें, बल्कि अपने अलग बगल में रहने वाले लोगों का हाल चाल जानकर उनकी मदद करें, ताकि परिवारों की प्रतिष्ठा भी बचें और वे किसी तरह की समस्या का सामना न करें।





